रक्षा और सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सोमवार को जयपुर दौरे पर रहे। जनरल नरवणे ने सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अफसरों और कमांडर्स के साथ डिफेंस तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कमान की ऑपरेशनल तैयारियों का रिव्यू किया। थलसेनाध्यक्ष ने कमांडर्स के साथ चर्चा के दौरान उनके प्रोफेशनलिज्म के हाई स्टैंडर्ड और ड्यूटी के लिए समर्पण की तारीफ की। राजस्थान की सरहद का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान से लगता है। पाकिस्तान और चीन की हर हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।