(India)
मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को तगड़ा झटका लगा है. उनके होटल और बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. ठाणे कलेक्टर ने नवी मुंबई में सद्गुरु होटल और बार (Sadguru Hotel And Bar) को दिए गए लाइसेंस को रद्द कर दिया. इस होटल और बार के मालिक एनसीबी (NCB) मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े थे. बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने 1997 में दायर लाइसेंस (Licence) आवेदन में अपनी उम्र को गलत तरीके से पेश किया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।