तीसरे पति को भरोसा दिलाने के लिए दूसरी शादी से पैदा बेटी को महिला ने जिंदा जलाया
(DELHI, DELHI) तीसरे पति को भरोसा दिलाने के लिए दूसरी शादी से पैदा बेटी को महिला ने जिंदा जलाया, एक 38 साल की महिला ने अपने प्यार को साबित करने के लिए बेटी की ही आहुति दे डाली। महिला ने तीसरी शादी की थी और दूसरी शादी से उसे एक बेटी भी थी। पति ने महिला को प्यार की सचाई साबित करने की चुनौती दी तो उसने बेटी को ही जला दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता 75 फीसदी जल गई थी और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। पति ने पत्नी जया लक्ष्मी से कहा कि वह अपनी लॉयलिटी साबित करे। पति को प्यार की सचाई दिखाने के लिए वह मूर्खतापूर्ण बातें करने लगी। जया लक्ष्मी ने कहा, अगर मेरा प्यार सच्चा है तो मेरी बेटी का आग कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।

इसके बाद लक्ष्मी कमरे में गई और बेटी को ले आई जो कि सो रही थी। उसने केरोसीन ऑइल छिड़ककर आग लगा दी। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। बच्ची काफी जल चुकी थी। लोगों ने उसे अस्पातल में भर्ती कराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।