रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई.... जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है..... घटना के समय कार में 6 लोग सवार थे.... बताया जा रहा है कि वो किसी लग्न समारोह से वापस लौट रहे थे..... गाड़ी की स्पीड तेज थी.... कार अनियंत्रित होकर सीकमपुर चौराहे के पास पलट गई... पुलिस के मुताबिक सभी मृतक मुरादाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं........... मृतकों और घायलों की अभी पहचान की जा रही है.उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया..... यहां एक टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में डायल 112 की गाड़ी पर पलट गया.... जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.. जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया.... घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है... हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महदी खेड़ा पुलिया के पास हुआ....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।