बाहुबली सांसद अतीक अहमद का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर भी फरार चल रहा है। अली के खिलाफ करेली थाने में शिकायत उनके रिश्तेदार जीशान ने दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोल लगाया गया है कि अतीक अहमद के बेटे अली और उसके सहयोगियों ने करेली में जीशान उर्फ जानू की 5 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने जीशान को जान से मारने की धमकी देकर फोन पर अतीक अहमद से बात करवाई। जेल में बंद अतीक अहमद ने फोन पर जीशान से जमीन को अपनी पत्नी शाहिस्ता के नाम करने को कहा। जमीन नहीं देने की स्थिति में 5 करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की। जीशान ने अली और उसके सहयोगियों पर परिवार के लोगों से मारपीट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में अली के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है जबकि अली अब भी फरार चल रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।