राजस्थान में फिर बदला मौसम, कई जगह बारिश, गिरे ओले
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आज तेज हवा चलने से सुबह ठंडक का अहसास हुआ। वहीं कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। अलवर, हनुमानगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं अलवर के टपूकड़ा में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में दो दिन से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अब पास हो रहा है। इसके कारण बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में तेज हवा चल रही है। जयपुर, अलवर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ बेल्ट में 20 से 25 किलोमीटर की स्पीड से डस्ट विंड और सरफेस विंड चल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।