(India)
यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्र ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के जीवन से ज्यादा महत्व चुनाव को दिया. यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के हमले के दौरान खारकीव (Kharkiv) में गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र (Indian Student) की मौत (Death) हो गई है. छात्र की मौत के बाद तमाम सियासी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अब तक 2000 से भी कम छात्रों को वहां से भारत लाया गया, जबकि यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में 20 हजार से ज्यादा छात्र राजस्थान सहित अन्य राज्यों के हैं. उन्होंने कहा कि, यूक्रेन में भारत के एक छात्र की मृत्यु हो जाना भी केंद्र की नाकामी का हिस्सा है, क्योंकि सरकार उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के चुनाव में व्यस्त थी.
उन्होंने कहा कि, हालात बिगड़ने के बाद यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में केंद्र के कुछ मंत्रियों को भेजकर दिखावा करने से बेहतर होता कि सरकार समय पर वहां से सभी छात्रों को भारत लेकर आ जाती.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।