मध्यप्रदेश से आकर भीलवाड़ा में मजदूरी कर रही युवती के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने और 25 हजार रुपये लेने के आरोप में 22 फरवरी को मयंक की गिरफ्तार किया गया.... पुलिस कस्टडी में हालत बिगडऩे के बाद अजमेर के अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.... पुलिस का कहना है कि युवक के लंग्स और किडनी में इन्फेक्शन था..... ऑक्सीजन लेवल डाउन होने के बाद उसकी मौत हो गई..... आरोपी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई..... पुलिस सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश की युवती ने छिंदवाड़ा जिले के मयंक शर्मा के खिलाफ 17 फरवरी को दुष्कर्म की प्रताप नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी.... इस मामले की जांच पहले सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के पास जांच दी..... लेकिन युवती के एससीएसटी की होने से पुलिस ने एससीएसटी की धारा ऐड करते हुये मामले की जांच डीएसपी सिटी हंसराज को सौंप दी गई..... एएसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपित मयंक के पेट में छाले थे.... इसका सात-आठ दिन से इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स को भी दिखाया गया। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी। भर्ती करवाया गया। हालत क्रिएटीकल थी। उसे कल अजमेर रैफर कर दिया गया। जहां उसका निधन हो गया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।