यूपी में चुनाव के नतीजे तो 10 मार्च को आएंगे, पर यहां सरकारी अधिकारियों के आवास के बोर्ड के बदलते रंगों से सियासी चर्चा गर्मा गई है। अयोध्या के डीएम आवास के बोर्ड ने 24 घंटे में तीन रंग देख लिए। पहले यह बोर्ड भगवा रंग का लगा था, जिसे बुधवार को बदलकर हरा कर दिया गया। इसके बाद हलचल मच गई थी। अयोध्या के साधु-संतों ने इस पर नाराजगी जताई। तरह-तरह की चर्चाएं होने के बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी को फटकार लगाई, इसके बाद देर रात इसका रंग बदला गया। अब यह लाल रंग का है। संयोग की बात है कि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की टोपी का रंग भी लाल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।