पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा आत्मघाती हमला, जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट में 46 लोगों की मौत
(India) पाकिस्तान के पेशावर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में करीब 46 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से ये जानकारी सामने आई है. शुक्रवार (जुमे) की नमाज के दौरान आत्मघाती आतंकी ने भीड़ के बीच खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया. जिससे इतने लोगों की मौत हो गई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।