हल्दौर क्षेत्र के गांव बिलाई में 65 वर्षीय चंद्रकला पत्नी स्वर्गीय कल्याण सिंह घर में अकेली रहती थीं। उनकी कोई औलाद नहीं है। मंगलवार को उनका नौकर 75 वर्षीय अमर सिंह भी घर में ही सोया हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार देर रात मनोज नाम का दूधिया घर में दूध देने आया था। उसने दरवाजा खुला देखा तो अंदर चला गया। वृद्धा और उनके नौकर के शव कमरे में चारपाई पर पड़े हुए थे, वह बाहर आया और लोगों को घटना की जानकारी दी। महिला और उसके नौकर की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।