बिजनौर में 28 फरवरी से लापता पति-पत्नी के शव मिल गए है.. प्रेमिका ने दोनों की हत्या की और शव घर के आंगन में दबा दिए.... पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के जेसीबी से दोनों के शव निकलवाये... इस वारदात के खुलासे से इलाके में सनसनी फैल गई.. 28 फरवरी से राजेश और बबीता लापता हो गए.... बबीता के भाई ने पुलिस में गुमशुदा होने की तहरीर दी.... पुलिस को हमीदपुर गांव में राजेश की प्रेमिका रोमा के घर में दोनों के शव दबे होने की जानकारी मिली... पुलिस ने आनन-फानन में जेसीबी से दोनों के शव बाहर निकलवाये... पूछताछ में पता चला कि रोमा की नजर राजेश की तीन दुकानें और घर पर थी... क्योंकि राजेश और बबीता दंपति के कोई संतान नहीं थी..... इसका लालच रोमा, उसके बेटे, रोमा के प्रेमी मुकेश और मोंटी ने राजेश को गला दबाकर हत्या कर दी.... उसके बाद राजेश की पत्नी बबीता को को भी घर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।