एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने अन्तर्राजीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके कब्जे से 2 किलो 57 ग्राम ब्राउन सूगर स्मैक जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही हैं उसे बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में मोहम्मद परवेज शाह, इरसाद अंसारी, राकेश वर्मा और रामेंद्र सिंह हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। तो वहीं बदमाशों से कई खुलासे होने की भी आशंका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।