गुरुग्राम में पनीर ढंग से काटने की बात पर चढ़ा पारा, होटल के कुक ने साथी को चाकू मारा
(India) पनीर के बड़े टुकड़ों की जगह छोड़े टुकड़े करने की बात कहने भर से एक रसोइये की जान पर बन आई। आरोप है कि टोकने से नाराज दूसरे कुक ने साथी उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना में मामला दर्ज कर लिया है

उसने बताया कि वो रसोई में मशरूम लेने के लिए गया था, तभी उसने देखा कि विष्णु रसोई मे चाकू से पनीर काट रहा था। सौरव ने बताया कि उसने विष्णु को पनीर के बड़े टुकड़े करने की बजाय छोटे टुकड़ने करने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर टोकने से विष्णु नाराज हो गया और उसे गाली देने लगा। सौरव का आरोप है कि उसने विष्णु को गाली देने से रोका तो उसने उसके पेट में चाकू मार दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।