उत्तर प्रदेश की राजनीति ने नई करवट ले ली है। 37 वर्ष पुराना मिथक तोड़कर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। लगातार दो चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय जनता पार्टी अब मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को ही दोबारा मौका भी दे रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। सूबे की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम चार बजे से भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं और पुलिस प्रशासन स्टेडियम के भीतर और बाहर दोहरे सुरक्षा घेरे का मजबूत खाका खींचने में जुटा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।