झारखंड: फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत,एम्स ले जाने की तेैयारी
(India)
edited by--kritika nayan singh


चारा घोटाला मे सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है.
उन्हें दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक,क्रिएटिनिन लेवल लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया गया है। बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद राजद नेता को हॉस्पिटल में भर्ती हुए बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव तबीयत खराब होने की वजह से रिम्स में भर्ती हैं। पिछली सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत नहीं मिल पाई थी। अब 11 मार्च को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है। सीबीआई कोर्ट से सजा मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई के दौरान जज अपरेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिकाकर्ता को डिफेक्ट हटाने का निर्देश दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।