रोज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी नीलामी
आवेदक को नीलामी में शामिल होने के लिए दुकान का चयन कर उसकी श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस जमा करनी होगी। नीलामी में 10 हजार के गुणक में बोली बढ़ा सकेंगे। नीलामी प्रक्रिया 22 मार्च से लगातार 4 दिन तक रोज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 7665 शराब दुकानों का आवंटन किया जाना है। संभावना है कि मौजूदा 7665 दुकानों में से 50 फीसदी से ज्यादा दुकानें नीलामी के जरिए बेची जाएगी। इन दुकानों के लिए कम से कम 30 लाख रुपये से बोली शुरू होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।