मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे राजभवन,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार मुलाकात
(India)
योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित राजभवन पहुंचें,,,,, जहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की,,,, वहीं इस दौरान योगी ने राज्यपाल पटेल को मन मानस में राम नामक पुस्तक भेंट की।यूपी में 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों की सूची सहित समारोह को भव्य बनाने के लिए योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री, पांच राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों समेत यूपी के बड़े उद्योगपतियों व बाबा रामदेव को आमंत्रित किया गया है। शपथग्रहण के लिए लखनऊ के 130 चौराहों को सजाया जाएगा। एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और इकाना स्टेडियम से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग सजाया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा के लिए इकाना स्टेडियम का दौरा किया। समारोह में पार्टी के लिए काम करने आये 2500 प्रवासी कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।