पत्नी के सामने बिहार के 12 साल के बच्चे से करता था कुकर्म, भागने की कोशिश पर जला दिए तलवे
(India) राजस्थान की राजधानी जयपुर में हैवानियत की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल के बच्चे को एक पति-पत्नी बिहार से लेकर जयपुर आए थे। वहां उससे दिनभर चूड़ी बनवाने का काम कराया जाता था और फिर खाने में पानी और बिस्किट दिया जाता था। इतना ही नहीं, जब बच्चा खाने की मांग करता था, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। पत्नी के सामने ही पति उस बच्चे के साथ कुकर्म भी करता था।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के दरभंगा के रहने वाले शख्स ने अपने बच्चे को किसी परिचित दंपती के साथ जयपुर भेज दिया। जयपुर के शास्त्री नगर के मक्का मस्जिद इलाके में रहने वाले मोहम्मद रियाज और रूही परवीन के साथ यह बच्चा रहता था। दंपती बच्चे से सुबह सात बजे से लेकर रात 12 बजे तक बच्चे से चूड़ी बनवाई जाती थी। बच्चा जब अपने घर पर बात करता था तो उससे जबरन बुलवाया जाता था कि वह ठीक है।

पत्नी के सामने करता था बच्चे से दुष्कर्म
बच्चे ने पुलिस को बताया कि रियाज शराब के नशे में अपनी पत्नी रूही के सामने बच्चे के साथ कुकर्म करता था। इस बीच एक बार जब बच्चे ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके पैर के तलवे जला दिए। बच्चे ने बताया कि जब बीमार होने पर वह आरोपियों को बताता था तो वह वे दवा दिलाने के बजाए उसके साथ मारपीट करते थे। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज वापस ना जाए, इसलिए तेज आवाज में स्पीकर पर म्यूजिक बजा देते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।