पंजाब में राशन की डोर स्टैप डिलीवरी,सीएम भगवंत मान बोले- गरीब आदमी लाइन क्यों लगाएं
(India)

पंजाब की सत्ता में काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी एक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोजाना कमाने खाने वाले लोगों को अपने हक का राशन लेने के लिए दिहाड़ी छोड़नी पड़े तो कितना दुख होता होगा। यह कितनी गलत बात हैंCM भगवंत मान ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी लोगों को अपने हिस्से का राशन लेने के लिए लंबी लाइनों पर खड़े होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तौर पर सब चीजें घर पहुंच जाती हैं। कई बार तो गरीब आदमी को राशन के लिए दिहाड़ी छोड़नी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है। मैं बुजुर्ग माताओं को भी जानता हूं, जो 2 किमी दूर डिपो से राशन लाती हैं। फिर उसकी सफाई करती हैं। कई बार खाने लायक न होने पर भी उन्हें यह राशन खाना पड़ता है। अब इन सबसे छुटकारा मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।