योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की टीम के किस सदस्य को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी,..... अब ये तय हो गया है.....शपथग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया..... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे अधिक 34 विभाग अपने पास रखे हैं..... उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राज्य संपत्ति समेत 34 विभागों की जिम्मेदारी अपने पास रखी है... उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग के साथ ग्रामीण अभियंत्रण, मनोरंजन कर समेत कुल छह विभागों की जिम्मेदारी दी गई है....इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत कुल तीन विभाग सौंपे गए हैं....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।