लम्बा रेगिस्तान, गांव-गलियां और खेत-खलिहान. भव्य किले, बड़ी हवेलियां. अनूठी कला-संस्कृति, अटूट परम्पराएं. अब तक यही पहचान रही है राजस्थान की. त्याग, बलिदान, शौर्य की भूमि राजस्थान का परम वैभव रहा है. बुधवार को राजस्थान दिवसहैं. इसी दिन 22 देशी रियासतों को मिलाकर राजस्थान का गठन हुआ था.राजस्थान की स्थापना दिवस पर रन फ़ॉर देवली का आयोजन किया गया.... इसके तहत उपखंड अधिकारी भारत भूषण गोयल की अगुवाई में अधिकारी व कर्मचारियों ने दौड़ में हिस्सा लिया... शहर के मुख्य मार्गाे से होकर 5 किलोमीटर का सफर तय करती हुई दौड़ अटल उद्यान पहुंची... इस दौरान दौड़ के समापन पर उपखंड अधिकारी ने संबोधित करते हुए सभी को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।