संभल में पीट-पीट पर युवक की हत्या,4 लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर
(India)


संभल के चौधरी सराय में युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई... हत्या की वारादात से इलाके में हड़कंप मच गया.. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है... इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है.... चंदौसी के मोहल्ला कचहरी वाला बाग निवासी सनी (32) ड्राइवर था। शुक्रवार को वह अपने परिचितों के साथ घर से होली खेलने के लिए निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे बेहड़े वाले ताल पर मंदिर के निकट वह दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान उनका आपस में किसी बात पर विवाद हो गया। आरोपी ने सनी के सिर पर ईंट से तेज वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सनी को घर से बुलाकर ले गए मोहल्ला नोनवाला निवासी शहरोज उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के छोटे भाई सचिन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में शहरोज उर्फ छोटे व उसके अज्ञात दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को लेकर परिजन व अन्य लोगों में आक्रोश है। शव का पोस्टमार्टम होने पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।