एसी का कम्प्रेसर फटने से घर में लगी आग, मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत
(India)

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के पटौदी चौक के पास स्थित मनोहर नगर के एक मकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई l आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह नौ बजे दी गई l इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं lघटनास्थल पर दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफ़लता मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट होने की आवाज आई थी। घर का दरवाजा खोलने पर पता चला कि एसी वाले कमरे के अलावा दो अन्य कमरों में भी आग लगने से क्षति हुई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा सोफा, आलमारी सहित घर का बहुत सारा सामान जल गया। पुलिस भी यह पता लगा रही है कि आग कैसे लगी है। सुबह 4 बजे सारे लोग गहरी नींद में थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से सब उठे, लेकिन सारे लोगो को आग ने घेर लिया। यह धमाका एसी से हुआ,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।