मथुरा के थाना नौहझील के पास एक्सप्रेस-वे हाईवे पर बदमाशों के साथ मथुरा पुलिस की मुठभेड़ हो गई.... मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया... जिसको पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.... मथुरा में देर रात एसओजी और नौहझील पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई .... घायल बदमाश मुकेश अलीगढ़ का बताया जा रहा है ... जिसपर मथुरा के थाना सुरीर में लूट का मुकदमा दर्ज है.... घायल बदमाश पर पचास हजार का इनामी घोषित है.. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के अन्य साथी भागने में सफल रहे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।