रामपुर में ग्रामीण अहसान खां ने ग्राम समाज के तालाब पर बने अपने ही मकान की तोड़ने की दरखास्त अधिकारियों को दी है। इस पर उपजिलाधिकारी सहित राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
मत्तिरपुरपुर अहरौला के रहने वाले अहसान खां ने अधिकारियों को दरखास्त देकर कहा है कि सबसे पहले उसका मकान तोड़ा जाए। उसके बाद बाकी अवैध कब्जेदारों के और केवल मत्तिरपुर में नहीं जिले में जहां जहां भी अवैध कब्जे हैं। उन सभी को ध्वस्त किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि यह आबादी लगभग 50 -60 साल पुरानी है और मकान भी इतने ही पुराने बने हुए हैं। अब पुराने मकान टूट कर के पक्के मकान बन गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।