3 को-ऑपरेटिव बैंक पर केंद्रीय बैंक ने लगाया लाखों का जुर्माना
(India)

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों की अवहेलना करने पर तीन को-ऑपरेटिव बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने इन बैंक पर कुल पांच लाख का जुर्माना लगाया है। जिन बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है उनमें फलटन स्थित यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड शामिल हैं। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, आरबीआई ने नॉन कंप्लायंस के लिए इन बैंकों पर कार्रवाई की है। इसमें बताया गया कि यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक पर आय, परिसंपत्ति वर्गीकरण समेत अन्य मामलों में दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने के कारण दो लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही मुंबई स्थित कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर भी नियमों का अनुपालन न करने के कारण दो लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। इसके अलावा कोलकाता स्थित समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये जुर्माना ठोका गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।