गोरखनाथ मंदिर पर हमला प्रकरण,एटीएस ने मुर्तजा को कोर्ट में किया पेश,16 अप्रेल तक बढाई रिमांड अवधि
(India)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसवालों पर हमला करने के आरोपी आईआईटी इंजीनियर अहमद मुर्तजा अब्बासी की पुलिस रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है. यूपी एटीएस ने कोर्ट में उसकी रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी थी. अब वह 16 अप्रैल तक यूपी एटीएस की कस्टडी में रहेगा.
इससे पहले उसे आज गोरखपुर की एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया...मामले की जांच कर रही यूपी एटीएस ने कोर्ट में सबूत के तौर पर एयरगन, लैपटॉप और कई चीजें पेश कीं...इससे पहले पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में लखनऊ से गोरखपुर लेकर आई थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।