राजस्थान के जोधपुर शहर के जालोरी गेट चौराहा पर ईद की पूर्व संध्या पर भारी हंगामा हुआ. उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के भी गोले छोड़ने पड़े. पूरे जिले और शहर में एहतियातन इंटरनेट बंद कर दिया है और संवदेनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल शहर के जालोरी गेट चौराहा पर मौजूद स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर झंडा लगाने और सर्किल पर ईद से जुड़े बैनर लगाने से विवाद की शुरुआत हुई. देखते-देखते भारी संख्या में जाब्ता तैनात किया गया. दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए. पुलिस ने देर रात को पूरा इलाका लोगों से खाली करवा लिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।