उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं,प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, योगी आदित्यनात रामकथा हेलीपैड पहुंचे. सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी गए जहां दर्शन-पूजन के बाद वे रामलला के दर्शन के लिए गए. रामलला के दर्शन-पूजन के बाद योगी आयुक्त सभागार पहुंचें,जहां उन्होंने मंडलीय समीक्षा बैठक की. योगी ने यहां 19 हजार करोड़ की चल रही परियोजनाओं के प्रगति पर भी मंथन किया। योगी आदित्यनाथ मंडलीय समीक्षा के बाद दोपहर करीब ढाई बजे यहां के मलिन बस्ती का दौरा करेंगे. यहां वे दलित के घर दोपहर का खाना भी खाएंगे. करीब आधे घंटे बाद यानी तीन से चार बजे तक योगी आदित्यनाथ अयोध्या में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. अयोध्या में चल रही परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के बाद सीएम योगी सरयू नदी के किनारे गुप्तार घाट पर पहुंचेंगे. यहां वे शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यहां से वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे. यहां करीब एक घंटे तक यानी शाम 5 से 6 बजे के बीच संतों से मुलाकात करेंगे. सर्किट हाउस में ही सीएम योगी रात्रि विश्राम करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।