राजस्थान पीसीसी की आज से राज्य स्तरीय कार्यशाला,उदयपुर नवसंकल्प घोषणा पत्र के क्रियान्वयन पर होगी चर्चा
(India)

एआइसीसी के उदयपुर में हुए नव संकल्प शिविर के निर्णयों को राजस्थान में लागू कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला आज से है। जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला का मुख्य एजेंडा नव संकल्प शिविर के घोषणा पत्र के निर्णय जिला, ब्लॉक से लेकर गांव तक लागू कराना होगा। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों में 9 अगस्त को 75 किलोमीटर की पदयात्राओं के लिए कार्यक्रम और 15 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी। एआइसीसी की ओर से कश्मीर से कन्याकुमारी तक की पदयात्रा के आयोजन के लिए जिम्मेदारियां देने के लिए योजना बनेगी। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित प्रदेश के कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि विधायकों को लगेज साथ में लाने को कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।