सीएम योगी ने राम मंदिर में गर्भगृह का किया 'पूजन'
(India) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखेंगे. इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. गर्भगृह का शिलान्यास करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, राम मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा. अब सैकड़ों वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि तेजी से मंदिर के निर्माण का काम होगा. उन्होंने कहा कि, शिला पूजन करना बेहद सौभाग्य की बात.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।