ओडिशा में बड़ा फेरबदल, कैबिनेट से सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कल नए मंत्री लेंगे शपथ
(India) डिशा कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने एक बड़े फेरबदल से पहले इस्तीफा (Odisha Cabinet Resigned) दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक नए मंत्री रविवार को राजभवन में शपथ (Oath) ले सकते हैं. ब्रजराजनगर उपचुनाव (Brajarajnagar Byelection) में बीजू जनता दल (BJD) की भारी जीत और नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) सरकार के पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे होने से राज्य मंत्रिमंडल (Odisha Cabinet) में संभावित फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थी. बीजेडी ने पार्टी उम्मीदवार अलका मोहंती के प्रचार के लिए ब्रजराजनगर में लगभग एक दर्जन मंत्रियों और 25 से अधिक विधायकों को लगाया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।