पेंशन से जुड़े कोई बेनिफिट तो नहीं, 25% सैनिकों को ही स्थायी तौर पर नियुक्ति
(India) रिक्रूटमेंट पॉलिसी को लेकर देशभर में हल्ला मचा हुआ है। हालांकि अब यह आर्म्ड फोर्सेज पर है कि, वे न सिर्फ इसे लागू करें बल्कि एक एडवांटेज के तौर पर लें।

इस स्कीम के कुछ फायदे और कुछ चुनौतियां हैं। अब आर्म्ड फोर्सेज को बिना बैलेंस बिगाड़े चुनौतियों को स्वीकार करना है। अब हर चार साल में एक तिहाई हिस्सा रिटायर हो जाएगा। इनकी जगह नए जवान आ जाएंगे, जिनकी उम्र साढ़े 17 साल से 23 साल के बीच होगी।

अभी अपनी उम्र के तीस के दशक में रिटायर होने वाले जवान भी यंग होते हैं, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि बीस के दशक वाली उम्र वाले और ज्यादा एनर्जेटिक होंगे और ऑपरेशनल कॉन्टेक्ट्स के हिसाब से ज्यादा फिट रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।