पक्षी टकराने से फ्लाइट का इंजन जला:पटना से उड़ान भरते ही आग लगी, 22 मिनट तक 185 यात्री हवा में
(India) पटना एयरपोर्ट पर रविवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-723 के इंजन में आग लग गई। विमान पटना से दिल्ली जा रहा था। आग लगने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। आग लगने से इंजन से धुआं निकलने लगा। पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर अंचल प्रकाश ने रनवे पर टेक ऑफ के समय ही लेफ्ट इंजन में पक्षी घुस गया। इसकी वजह चिंगारी निकलने लगी। इसे ATC ने देख लिया और पायलट को भी एहसास हो गया था। ATC तुरंत पायलट को लैडिंग के लिए कहा। अगर देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।