बीजेपी नेताओं के केस वापस लेने पर अपनों से घिरी गहलोत सरकार, गुस्साए विधायक ने सीएम को लिखा खत
(India) राजस्थान के बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज केस वापसी पर सियासी सद्भाव सन्देश देने की कवायद अब खुद अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार को भारी पड़ती नजर आ रही है. कांग्रेस (Rajasthan Congress) के कई नेता और पायलट समर्थक अब खुलकर गहलोत सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर (Bharat Singh) ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर इस फैसले पर एतराज जताते हुए मुकदमे वापस नहीं लेने की मांग की है.

पत्र के जरिये विधायक भरत सिंह ने कहा साल 2012 में तत्कालीन भाजपा के 4 विधायकों पर कोटा जिले में नेशनल हाईवे पर जाम लगाने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया था. इस प्रकार के केस वापस लेकर सरकार विधायकों को यदि राहत प्रदान कर रही है तो आम आदमी पर भी प्रदेश में इस तरह के दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाए. उन्होंने कहा कि इस मामले में खास बात ये है कि राजस्थान सरकार ने बीजेपी के करीब चार दर्जन नेताओं के खिलाफ चल रहे दस साल पुराने मामलों को वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है जबकि खुद कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं जिन पर दस साल से ज्यादा अर्से से मुकदमे चल रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।