(India)
हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP National Executive Meeting) के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्र शेखर रॉव (Telangana CM K. Chandrashekar Rao) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केसीआर पर आरोप लगाया कि अलग तेलंगाना राज्य की मांग इसके विकास को लेकर की गई थी. लेकिन केसीआर (KCR) नहीं चाहते कि तेलंगाना का विकास हो. अमित शाह ने केसीआर पर तेंलगाना के युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।