(India)
राजस्थान की राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग-ओटीएस चौराहे पर जाम रहता है. अब इसको सिग्नल फ्री जंक्शन बनाने की तैयारी हो रही है. इसको देखते हुए जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) यहां पर 1 किलोमीटर लंबा फोरेन स्टील केबल स्टैड और ओवरब्रिज बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही दो ग्राउंड पर क्लोवरलीफ सरकार बनाने की तैयारी कर रही है, इसके लिए डिजाइन बनाने का काम चल रहा है. डिजाइन बनने के बाद एक महीने में टेंडर जारी किया जाएगा. संभवत दो-तीन महीने में इस पर काम शुरू हो सकता है. बता दें कि जयपुर का पहला स्टील केबल स्टैड ब्रिज होगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।