PM मोदी का 15 जुलाई को गुजरात दौरा टला, भारी बारिश के चलते किया फैसला
(India) पीएम मोदी का एकदिवसीय गुजरात दौरा टल गया है। वे 15 जुलाई को गिफ्ट सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरात के गांधीनगर जाने वाले थे, लेकिन प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इधर, भारी बारिश के चलते एनडीए की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू ने भी अपना गुजरात दौरा कैंसिल कर दिया है। उन्हें केवड़िया में बुधवार (13 जुलाई) को आदिवासी सम्मान सम्मेलन में शामिल होना था। वहां वे भाजपा विधायक और सांसद से भी मुलाकात करने वाली थीं, लेकिन कल नर्मदा जिले में हुई भारी बारिश के कारण दौरे को स्थगित कर दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।