पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के घर से 29 करोड़ रुपए और मिले, कुल 50 करोड़ बरामद
(India) पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर ED ने फिर छापेमारी की। इस दौरान करीब 29 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया। 5 किलो सोना भी मिला। ED कैश और गोल्ड को 10 ट्रकों में भरकर ले गई। इससे पहले अर्पिता के दूसरे घर से 21 करोड़ रुपए मिले थे। पार्थ चटर्जी और अर्पिता को शिक्षक भर्ती घोटाले में शनिवार को अरेस्ट किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।