झारखंड टेंडर घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई में गुरुवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के पास से एक जहाज बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल अवैध खनन में किया जाता था। इसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ईडी के मुताबिक मिश्रा के करीबियों के बैंक खातों में 36 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मिली है। ईटी ने एक अंतर्देशीय पोत-एमवी इंफ्रा लिंक-111 को भी जब्त किया गया है। जांच एजेंसी ने 20 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। ईडी का कहना है कि इस अंतर्देशीय पोत को साहिबगंज के सुकरगढ़ घाट से बिना किसी परमिट के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। ईडी की टीम ने साहिबगंज के जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग-अलग इलाकों में खदानों की नापी करवाई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।