(India)
बीजेपी (BJP) की संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना (Patna) में आज से आयोजित होने जा रही है. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शामिल होंगे. बीजेपी के सभी सात मोर्चों (BJP Samyukta Morcha) की दो दिन की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज शुरु होगी. बैठक ज्ञान भवन में आयोजित की गई है. यह पहला मौका है, जब बीजेपी के सातों मोर्चे जिसमें महिला, युवा, किसान, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, एसी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक एक साथ आयोजित की जा रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।