(India)
महाराष्ट्र के मंत्रीमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. शुक्रवार को 15 नए मंत्री अपना कार्यभार संभालेंगे. जिसमें भाजपा के आठ और शिंदे गुट के सात मंत्री शामिल होंगे. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन करने वाले एकनाथ शिंदे का मंत्रीमंडल पहली बार आकार ले रहा है. शुक्रवार को एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. काफी माथापच्ची के बाद बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच मंत्रियों के बंटवारे पर फैसला किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।