तिरंगा अभियान पर CM केजरीवाल की अपील- '14 अगस्त को शाम पांच बजे झंडे के साथ राष्ट्रगान गाएं'
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 तारीख को तिरंगे के साथ राष्ट्रगान गाएं. 14 तारीख को हर हाथ में तिरंगा होगा. तिरंगा अभियान को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो लोगों से अपील करते हैं कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शाम 5 बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएं. दिल्ली में हम इसके लिए बड़े स्तर पर तिरंगा बांटेंगे, 25 लाख तिरंगे दिल्ली सरकार दिल्ली में लोगों को बांटेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।