पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को पीएमएलए कोर्ट ने संजय राउत को 22 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में ईडी ने उन्हें 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था। बता दें कि पात्रा चॉल महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है।कोर्ट ने राउत की हिरासत को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी पाया था कि एजेंसी ने जांच में खासी 'प्रगति' की है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।