(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्री में सुविधा देने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि जनता को फ्री में सुविधा देने के खिलाफ देश में एक माहौल बनाया जा रहा है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस देश में फ्री एजुकेशन के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. ऐसा माहौल बनाया जा रहा जैसे कि आम लोगों को फ्री बिजली और पानी देना जुर्म है. सीएम ने कहा कि इस समय ये प्लान करना चाहिए कि 75 सालों में जो कमी रह गई है उसे पूरा किया जाए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।