सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। आदिवासी समाज की प्रकृति पूजक के रूप में अपनी एक खास पहचान है, जो उनके गीत-नृत्य के माध्यम से प्रकट होती हैं। उनके लोकगीतों में प्रकृति से उनके लगाव की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। हमारे प्रदेश के आदिवासी भाईयों ने समय-समय पर मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं।आजादी के आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।साथ ही अपनी मूल संस्कृति को संरक्षित रखने में महती भूमिका निभाई है।आज वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता व योग्यता का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. वर्ष 1982 में शुरू हुई इस परंपरा का हर साल पालन किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र बड़े पैमाने पर इसका आयोजन करता है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।