महाराष्ट्र के कारोबारी पर रेड,390 करोड़ की संपत्ति मिली,58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना बरामद
(India)
महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने एक कारोबारी के ठिकानों से करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की। रेड में 58 करोड़ रुपए नकद, 32 किलो सोने के आभूषण, 16 करोड़ रुपए के हीरे, मोती मिले। आयकर विभाग की टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे लग गए। बिजनेसमैन और लैंड डेवलपर की फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर 1 से 8 अगस्त तक यह कार्रवाई की गई। इस रेड में आयकर विभाग के 260 अफसर और कर्मचारी शामिल थे, जो 120 से ज्यादा गाड़ियों में आए थे। इस ऑपरेशन को एक ही समय में पांच अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया। यह कारोबारी स्टील, कपड़े और रियल एस्टेट के पेशे से जुड़ा है। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका जताई थी। आयकर विभाग की टीम को शुरुआती जांच में कुछ पता नहीं चला। बाद में जालाना से 10 किलोमीटर दूर कारोबारी के एक फार्महाउस पर भी कार्रवाई की गई। यहां एक अलमारी के नीचे, बेड के अंदर और एकअलमारी में रखे थैलों में नोटों के बंडल मिले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।