(India)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर जोरदार हमला किया है. फडणवीस ने इस बार बीएमसी चुनाव जितने का दावा किया और विपक्ष पर हमला बोला. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला करते हुए कहा, "अब मुख्यमंत्री घर पर नही बैठेंगे, और ना ही आप लोगों को बैठने देंगे. इस बार बीएमसी पर बीजेपी और शिवसेना का भगवा लहराएगा लेकिन असली शिवसेना का, जोकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में है. हमने पिछली बार भी अपना मेयर बना सकते थे, हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में एमएमआर रीजन में 3 लाख करोड़ का काम शुरू किया. वहीं तीन महिने के अंदर धरावी पुनर्विकास पर काम होगा."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।