ममता बनर्जी ने की RSS की तारीफ, एजेंसियों का गलत इस्तेमाल गंदी राजनीति में किया जा रहा
(India) पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. अब ममता आरएसएस (RSS) पर दिए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो कहती दिख रही हैं कि आरएसएस इतनी भी बुरी नहीं है. अब ममता बनर्जी के मुंह से आरएसएस की तारीफ में दिया गया ये बयान सुर्खियां बटोर रहा है. उनके विपक्षी दल के नेता भी इसे शेयर कर रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।